कुल्लू जिला मुख्यालय में शुक्रवार को पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने शास्त्रीनगर से लेकर ढालपुर तक एक रैली भी निकाली। इसमें प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वहीं पेंशनरों ने एक मांग पत्र भी सरकार को प्रेषित किया। सिविल पेंशनर एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सेस राम ठाकुर ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर सरकार ने उन्हें मजबूर किया है। आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा।