केंद्र सरकार की ओर से टैक्सी परमिट की अवधि 12 से 15 साल तक होने पर टैक्सी ऑपरेटरों में खुशी का माहौल है। जिला मुख्यालय कुल्लू में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और साथ ही इस फैसले के लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का भी आभार जताया है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष कविंद्र ठाकुर ने कहा है कि इससे सिर्फ टैक्सी ऑपरेटरों को ही फायदा नहीं मिलेगा बल्कि सरकार के खजाने को भी फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश में 70 हजार टैक्सी ऑपरेटरों को इससे फायदा पहुंचाने का काम किया है।