भाजपा नेता नरोतम ठाकुर ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि अभी तक क्षेत्र की कई सड़कें ऐसी हैं जो बसों के लिए नहीं खुल पाई हैं। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस सरकार को इसके लिए जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि लोगों को काफी समस्या हो रही है। जबकि केंद्र सरकार यहां के लिए जमकर धन दे रही है। हाल में पीएमजीएसवाई चार चरण के तहत सड़कें सवीकृत की हैं। इसे यहां का विकास हो सकेगा। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।