फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नगर परिषद ने मनाली के मालरोड क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान

नगर परिषद मनाली की ओर से स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान के अंतर्गत वार्ड नंबर चार मालरोड क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर परिषद मनाली की स्वच्छता टीम की ओर से फायर स्टेशन के सहयोग से मॉल रोड क्षेत्र को पानी से धोकर संपूर्ण क्षेत्र की गहन सफाई सुनिश्चित की गई। इस दाैरान सड़क, सार्वजनिक स्थल एवं आसपास के क्षेत्र को साफ कर स्वच्छ एवं आकर्षक वातावरण बनाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यटक व स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और शहर की सुंदरता व स्वच्छता को बनाए रखना रहा। नगर परिषद मनाली द्वारा भविष्य में भी ऐसे स्वच्छता अभियान नियमित रूप से जारी रखे जाएंगे, ताकि मनाली को स्वच्छ, सुंदर एवं समृद्ध शहर बनाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें