जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ सटी लगघाटी की दड़का-भूमतीर सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। भारी बारिश के कारण सड़क नाले में तब्दील हो गई है। सड़क पर पानी और मलबा बह रहा है। इसके अलावा कई स्थानों पर सड़क भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों की सड़क बंद होने से परेशानी बढ़ी है।