मौसम खुलने के बाद कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर की पीज साइट पर पैराग्लाइडिंग भी शुरू हो गई है। कुल्लू और लाहौल में हुई ताजा बर्फबारी के बाद सैलानियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू व कोकसर में बर्फ के बीच अठखेलियां कर रहे हैं। वहीं कुल्लू जिला की साहसिक गतिविधियों का भी सैलानी आनंद ले रहे हैं। ढालपुर की पीज पैराग्लाइडिंग साइट में भी रोज पैराग्लाइडिंग हो रही है।