फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: कसोल में हुए गोलीकांड को लेकर एसपी से मिले ग्रामीण, सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

Krishan Singh Updated Mon, 01 Jun 2026 06:25 PM IST

कसोल में हुए गोलीकांड को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी रोष पनपा है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कुल्लू से मिलने पहुंचा। उन्होंने उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की ठीक से चैकिंग की जानी चाहिए ताकि इस तरह के अवैध हथियार लाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। पूर्व प्रचायत प्रधान विजेंद्र शर्मा की अध्यक्ष में कुल्लू पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया है कि इस क्षेत्र में आने वाले इस तरह के असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उधर, पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कहा है कि घटना में संलिप्त चार लोगों को पहले गिरफ्तार कर लिया था और पांचवें व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे भी उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें