जिला मुख्यालय कुल्लू के खेल मैदान में इन दिनों राज्य स्तरीय वरिष्ठ वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। यहां वरिष्ठ वर्ग की महिला व पुरुष वर्ग के 15-15 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण 12 नवंबर तक चलेगा।