फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: नव संवत पर सूत्रधार कला संगम का सांस्कृतिक आयोजन, वर्ष फल भी सुनाया गया

नव संवत के अवसर पर सूत्रधार कला संगम द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर भारतीय संस्कृति और परंपरा का आनंद लिया। इस अवसर पर पंडित अजय मोदगिल ने नव संवत का विस्तार से व्याख्यान किया और उपस्थित लोगों को वर्ष फल भी सुनाया। उन्होंने नए वर्ष के महत्व और इसके ज्योतिषीय पहलुओं पर प्रकाश डाला। इसके बाद सूत्रधार संगीत अकादमी के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि संस्था लंबे समय से संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से नव संवत मनाने की परंपरा भी शुरू की गई है, जिसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें