कांग्रेस पार्टी कुल्लू की मासिक बैठक मंगलवार को हुई। जिसमें कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने बताया कि बैठक में पंचायत चुनावों को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया की पार्टी की बैठक काफी लंबे समय के बाद हुई। पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ उतरेगी और ज्यादा कांग्रेस विचारधारा के लोग चुनकर आये इसके लिए प्रयास किये जायेंगे।