फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: बैसाख संक्रांति पर मकराहड़ में देवता मार्कंडेय ऋषि का शाही स्नान, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कुल्लू जिले की गड़सा घाटी के मकराहड़ में बैसाख संक्रांति के पावन अवसर पर देवता मार्कंडेय ऋषि ने पारंपरिक शाही स्नान किया। ब्यास और गोमती नदियों के संगम स्थल पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आस्था की डुबकी लगाई। मंगलवार सुबह देवता अपने देवालय से पूरे लाव-लश्कर के साथ बाहर निकले और श्रद्धालुओं को दर्शन देकर आशीर्वाद दिया। ढोल-नगाड़ों और नरसिंगों की गूंज के बीच देवता का रथ शाही स्नान के लिए रवाना हुआ। करीब 11:45 बजे विधि-विधान के साथ शाही स्नान की परंपरा निभाई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें