कुल्लू-मंडी की सीमा पर स्थित झीड़ी में प्रस्तावित फ्लाई ओवर का विरोध शुरू हो गया है। झीड़ी व आस-पास के लोगों ने इसका सीधे तौर पर विरोध किया है। फलाई ओवर हटाओ समिति के अध्यक्ष सीएसएस चौहान और क्षेत्र के लोगों ने मीडिया के समक्ष इसका कड़ा विरोध दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पहले से ही क्षेत्र के लोग विस्थापन का दंश झेल रहे हैं और उसके बाद उभरने लगे थे परंतु अब यहां एक और फलाई ओवर बनाने की योजना प्रस्तावि कर दी है। लोगों का कहना है कि फलाई ओवर की जगह गोल चौक बनाया जाए इससे यातायात भी सुचारू चलेगा और लोग भी प्रभावित नहीं होंगे।