बिलासपुर-मनाली रेल लाइन का सर्वे तुर्की की कंपनी से करवाने का कुल्लू मनाली के लोगों ने कड़ा विरोध किया है। इस संदर्भ में पंचायत प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष वेद राम ठाकुर, एडवोकेट रेवत राणा, ज्ञान चंद और एडवोकेट ललित सिंह ठाकुर ने कुल्लू में संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि तुर्की की कंपनी द्वारा किए गए सर्वे को रद्द किया जाए। उन्होंने शक जाहिर करते हुए कहा है कि तुर्की हमारे विरोधी देश पाकिस्तान का साथ दे रहा है और यह पाकिस्तान को यहां सर्वे के माध्यम से ली गई जानकारी साझा कर सकता है।