रास्ट्रीय बालिका दिवस पर कुल्लू के बहुउद्देशीय भवन सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डीसी कुल्लू तोरूल एस रविश ने शिरकत की और छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सुल्तानपुर छात्रा राजकीय वरिष्ठ पाठशाला की 100 से छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यकम के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। उन्होंने सबसे पहले बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस समाज में बेटियों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रतीक है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि जब बेटियों को समान अवसर, सम्मान और आत्मनिर्भरता मिलती है तभी एक सशक्त और समावेशी राष्ट्र का निर्माण संभव है।