शहीद श्री बाल कृष्ण वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र कुल्लू में एनएसएस विशेष शिविर का आगाज वीरवार को हुआ। इसमें बतौर मुख्यातिथि के रूप में झंडा फहराने की सलामी स्मृति कात्यायन ने ली। कार्यक्रम की शुरुआत में एनएसएस प्रभारी मंजू आनंद ने इस 7 दिवसीय शिविर की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान बच्चों द्वारा विशेष प्रोजेक्ट पूरा किया जाएगा जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए साफ़ सफ़ाई अभियान के साथ रैलियां, प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी।