फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: महिला की मौत पर कुल्लू में उबाल, एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में महिला की मौत के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। रथ मैदान ढालपुर में एकत्रित होने के बाद प्रदर्शनकारी रैली निकालते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंच गए, जहां उन्होंने मुख्य द्वार के बाहर धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। स्थिति को देखते हुए एसपी कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महिला की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें