विधानसभा कुल्लू के नवनियुक्त अध्यक्ष गोपाल सिंह ठाकुर का कार्यकर्ताओं की ओर से मंगलवार को परिधि गृह में स्वागत किया गया। इस दौरान कुल्लू विधानसभा के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। गोपाल सिंह ठाकुर ने कहा कि संगठन की ओर से जो नई जिम्मेवारी मिली है, उसे बखूबी निभाया जाएगा। आगामी पंचायत चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है।