फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: थर्ड फ्रंट में ज्यादातर भाजपा का कुनबा, सुनिए क्या बोले विधायक सुंदर सिंह ठाकुर

Ankesh Dogra Updated Tue, 10 Mar 2026 03:31 PM IST

थर्ड फ्रंट बनाने के लिए जिन नेताओं ने कुल्लू में बैठक की है उनमें ज्यादातर भाजपा के नेता शामिल रहे हैं। मुझे जो जानकारी मिली है इस बैठक में भाजपा के नाराज लोगों की संख्या काफी ज्यादा थी। यह बात कुल्लू सदर विधनसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कुल्लू में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और मुख्यमंत्री भी पहले ही कह चुके हैं कि भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनावों में भाजपा ने विधानसभा परिसर में आने की कोशिश तक नहीं की है। तीसरा मोर्चा जो बनेगा उसमें भाजपा के बागी लोग शामिल होंगे, जयराम के व्यवहार देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें काफी सारे गुट परेशान किए हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें