खराहल घाटी के थासीभ्रा के ग्रामीण बुधवार को उपायुक्त कुल्लू से मिले और इस दौरान उन्होंने गांव के आगे हो रहे भूस्खलन की समस्या रखी। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग की है कि यहां हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाए ताकि गांव को खतरा न हो। महिला मंडल की सचिव नीलम की अध्यक्षता में मिले इस प्रतिनिधि मंडल को उपायुक्त कुल्लू ने भ समस्या का हल करवाने का आश्वासन दिया।