फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू अस्पताल विवाद: डॉक्टरों और नर्सों ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में डॉक्टरों के खिलाफ हुए धरना-प्रदर्शन के बाद अब डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। हिमाचल प्रदेश मेडिकल एसोसिएशन, स्टाफ नर्सों और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने एडीसी कुल्लू के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजकर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। मेडिकल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कोहली ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान अस्पताल परिसर में सुरक्षा का पर्याप्त माहौल नहीं था, जिससे डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों ने खुद को असुरक्षित महसूस किया। उनका आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल परिसर में प्रवेश कर अभद्र व्यवहार किया, जिससे कार्य का वातावरण प्रभावित हुआ। डॉ. कोहली ने कहा कि डॉक्टरों और नर्सों की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने मांग की कि डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके बाद मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एएसपी कुल्लू को भी मांगपत्र सौंपा। वहीं, स्टाफ नर्सों ने भी अलग से ज्ञापन देकर अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उनका कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए डॉक्टरों और कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें