हर साल 16 दिसंबर को भारत और बांग्लादेश में विजय दिवस मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1971 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक लीग कुल्लू व लाहौल-स्पीति की ओर से विजय दिवस मनाया गया। पूर्व सैनिकों ने 1971 में भारत की विजय की गाथा लिखने वाले सभी वीर जवानों को याद करते हुए 2 मिनट का मान रखा। कार्यक्रम में उपायुक्त कुल्लू तोरल एस रवीश मुख्यातिथि रही। पूर्व सैनिक लीग कुल्लू व लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर टीएस ठाकुर ने कहा कि देश को जब भी जरूरत पड़ी तो जवानों ने अपना साहस दिखाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा किए।