जिला मुख्यालय में स्थित देवसदन में एनएसक्यूएफ परियोजना के राज्य स्तरीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के करीब 100 व्यावसायिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गुणवत्ता शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त ठाकुर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान का दौर वोकेशनल है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत नौवीं से लेकर उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए वोकेशनल कक्षाएं चल रही है। उन्होंने व्यावसायिक प्रशिक्षकों से अपील की हैं कि विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए कक्षा में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाएं, उन्हें डराएं धमकाए नहीं और मनोविज्ञान के तरीकों के साथ विषय को पढ़ाएं। इससे विद्यार्थी के मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।