फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: डॉ. अमित मेहता बोले- प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान को विद्यालय स्तर पर करें लागू

राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा (एनएसक्यूएफ) के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम (टीओटी) का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय कुल्लू के देवसदन में पांच दिनों तक चले कार्यक्रम का समापन हुआ। अंतिम दिन प्रतिभागियों को पूर्व निर्धारित कार्य के आधार पर 11 समूहों में विभाजित किया गया। इसके बाद सभी समूहों ने क्रमवार अपने-अपने विषयों पर प्रस्तुति दी। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रशिक्षण अवधि के दौरान अर्जित ज्ञान, अनुभव एवं नवाचारों को प्रभावशाली ढंग से साझा किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू (डाइट) के प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों की व्यावसायिक दक्षता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण पाकर शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में अपनी योगदान प्रभावी ढ़ग से देंगे। इस संबंध में जिला समन्वयक डॉ. अमित मेहता (प्रधानाचार्य स्कूल) ने पांच दिनों तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और प्रतिभागियों से अर्जित ज्ञान को विद्यालय स्तर पर लागू करने का आह्वान किया। इस दौरान प्रधानाचार्य स्कूल अजय कंबोज, श्याम हांडा, रिसोर्स पर्सन कृति तिवारी, ऋषव, सुरेखा अखिल, विनय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें