कुल्लू जिले की महाराजा कोठी की बाराहार पंचायत को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत का कार्य अब शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वही ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग रखी है कि अब पधर से लारी सड़क की मरम्मत भी की जाए, ताकि कुल्लू आने वाले स्कूल के छात्रों का अन्य लोगों को सुविधा मिल सके। बाराहार पंचायत के प्रधान परस राम ने बताया कि सड़क से 1400 कि आबादी लाभान्वित होती है।