राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव सृजन 2025-26 के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की घूम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य राकेश राणा में मंगलवार को किया था उसके बाद बुधवार को कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।