फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन, प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी

कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा ने धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढालपुर चौक पर एक पूतला भी जलाया गया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच खूब कशमकश देखने को मिली। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के दिग्विजय आनंद ने कहा कि कांग्रेस जहां केंद्र में महिला विरोधी रही है। वहीं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने महिलाओं को झूठे वादे कर ठगा है। प्रतिमाह महिलाओं को 1500-1500 रुपये देने का वादा किया गया था, जो उन्हें आज तक नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हक की लड़ाई जारी रहेगी। इस दौरान जिया पंचायत के पूर्व उप प्रधान रुचिन चौहान, पूर्व जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया, मनीषा सूद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें