भारतीय किसान संघ भुंतर खंड का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में प्रांत महामंत्री उमेश सूद मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों से जहर मुक्त खेती करने का आवाहन किया ताकि स्वस्थ भोजन स्वस्थ जीवन की परिसंकल्पना को प्रमाणित किया जा सके। प्रशिक्षण वर्ग खंड अध्यक्ष गेहर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में शुरू हुआ।