फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: भाजपा समर्थित पार्षद नहीं आने पर भड़के कांग्रेस समर्थित जिप पार्षद

भाजपा समर्थित जिप सदस्यों के बैठक से नदारद रहने को लेकर कांग्रेस समर्थित सदस्य भड़क गए हैं। जिला परिषद बरशैणी वार्ड से प्रवीण ठाकुर और धाउगी वार्ड से गिरधारी लाल ने इस मसले को लेकर भाजपा नेताओं के साथ समर्मिथ पार्षदों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जिन्होंने जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव न करवाने को लेकर प्रदर्शन किया और डीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया, लेकिन अब जब प्रशासन की ओर से सोमवार को चुनाव की तिथि तय की तो भाजपा समर्थित सदस्य बैठक में ही नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुमत नहीं है जिसके चलते हमारे आने या न आने से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन फिर भी बारिश के बीच बैठक में पहुंचे हैं लेकिन बहुमत का दावा करने वाले भाजपा समर्थित पार्षदों का बैठक में न आना तर्कसंगत नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें