फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नित्थर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नित्थर में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के मेधावियों को सम्मानित किया। समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से वाहवाही लुटी। कार्यक्रम में एचआर एडमिन हेड लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट धीरज गुप्ता बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, कुल्लवी, हिंदी और किन्नौरी गीत पर प्रस्तुतियां पेश की। छात्रों ने वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध किया। मुख्यातिथि ने 63 छात्रों को विभिन्न गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया। समारोह में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढ़माह, माध्यमिक स्कूल ढ़माह, राजकीय प्राथमिक विद्यालय आनस, माध्यमिक स्कूल आनस, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोइन और राजकीय प्राथमिक विद्यालय शनाह स्कूल के मेधावियों को सम्मानित किया। समारोह में शिक्षक राजेंद्र ठाकुर ने मंच का संचालन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल ने विद्यालय का वार्षिक रिपोर्ट सभी के समक्ष प्रस्तुत की। उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक और उपलब्धियां के बारे में जानकारी साझा की। धीरज गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को खेलकूद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया। स्कूल प्रशासन, एसएमसी और स्कूली बच्चों को वार्षिक उत्सव की बधाई दी। नित्थर के कई सेवानिवृत कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें