कुल्लू में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म एंड आर्ट फेस्टिवल के संस्थापक राजा सिंह मल्होत्रा और अनुराग वशिष्ठ ने बताया कि कुल्लू जिला के 15 मील स्थित देवलोक में 13 से 15 जून तक हिमाचल प्रदेश का दूसरा फिल्म एंड आर्ट फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। इस फेस्टिवल में लोगों को 50 से अधिक फिल्मों को देखने का मौका मिलेगा। इन फिल्मों में अधिकतर वे फिल्में हैं जो आपको न तो बड़े पर्दे पर देखने को मिलेंगी और न ही किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर। सोनाली बोस की ए फ्लाई ऑन द वॉल सुभद्रा महावन की सेकेंड चांस दिवाकर दास रॉय की दिल्ली डाक और मानसी माहेश्वरी की बन्नी हुड कुछ ऐसी फिल्में हैं जो आपको जीवन की सच्चाई और समाज की वास्तविकताओं से रूबरू करवाएंगी।