फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: बकशाहल टापू को डेंजर जोन घोषित करने को संयुक्त निरीक्षण किया

आपदा से खतरे में पड़े बकशाल गांव और टापू को डेंजर जोन घोषित करने के मामले को लेकर बुधवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया। तहसीलदार सैंज नरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता हुए इस निरीक्षण में राजस्व विभाग के साथ, लोक निर्माण, जलशक्ति, वन विभाग के साथ एनएचपीसी के अधिकारी और सैंज वैली विकास समिति के अध्यक्ष बुधवराम और पदाधिकारीभी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों की मौजूदगी में क्षेत्र का निरीक्षण किया और इस क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित करने की संभावनाओं को जांचा। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों से बातचीत की और रिपोर्ट तैयार की। इस दौरान प्रभावित 33 लोगों के हस्ताक्षरयुक्त एक मांगपत्र संयुक्त निरीक्षण समिति को सौंपा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें