फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TB Free Panchayats: कुल्लू की 35 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त होने पर सम्मानित, गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से नवाजा

जिले में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत उल्लेखनीय कार्य करने वाली 35 ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय कुल्लू में आयोजित समारोह में पंचायतों को उनके प्रदर्शन के आधार पर गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए। सम्मान मिलने से पंचायत प्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला। समारोह में कार्यकारी उपायुक्त सुरजीत सिंह राठौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए टीबी मुक्त पंचायत का दर्जा हासिल करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के प्रयासों को सफल बनाने में पंचायतों और स्थानीय समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिले की दो ग्राम पंचायतों को गोल्ड मेडल, पांच पंचायतों को सिल्वर मेडल और 28 पंचायतों को ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए। पंचायत स्तर पर टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने, संभावित मरीजों की पहचान और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय जैसे प्रयासों को इस अभियान की सफलता में अहम माना गया। कार्यक्रम के दौरान टीबी उन्मूलन को लेकर पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों और सामुदायिक सहभागिता पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि टीबी को पूरी तरह खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायत प्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं और आम लोगों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। कुल्लू की 35 पंचायतों को मिला यह सम्मान जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहन देने वाला कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें