फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कृष्णा इलेवन बनी जिला क्रिकेट लीग की विजेता, प्रतियोगिता में 43 टीमें ने लिया भाग

कुल्लू में जिला स्तरीय क्रिकेट लीग में विजेता कृष्णा इलेवन की टीम बनी है। इस टीम ने राईजिंग स्टार बजौरा की टीम को दो विकेट से शिकस्त दी है। हालांकि पहले राईजिंग स्टार बजौरा की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसका पीछा करते हुए कृष्णा इलेवन ने यह लक्ष्य 19.3 ओवर में 8 विकेट गवाते हुए 146 रन बनाकर पूरा किया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव शिव कपूर ने बताया कि इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह शामिल हुए और उनके हाथों विजेता और उप विजेता टीमों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर प्रथम स्थान पाने वाली टीम को 21 हजार रुपये के साथ ट्राफी दी गई और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपये और ट्राफी प्रदान की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस क्रिकेट लीग में जिला भर से 43 टीमें भाग लेने पहुंची थीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें