कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बिजली महादेव में इन दिनों टारिंग का काम किया जा रहा है, लेकिन टारिंग के चलते सड़क में सुबह से लेकर दोपहर के बीच जाम भी लग रहा है। जिससे लोगों को दिक्कतें आ रही है। खासकर स्कूल के विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोगों को मुश्किलें आ रही है। रविवार को चंझड़ से लेकर रामशिला के बीच टारिंग होती रही। इस बीच सड़क में चंझड़ से लेकर रामशिला के बीच टारिंग वाली जगहों पर जाम लगा। आधा से एक घंटा तक लोगों को जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। शनिवार को भी जाम के चलते कार्यालयों व स्कूल के विद्यार्थियों को मुश्किलें पेश आई थी।