फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jahlma Bridge Open: लाहौल में जाहलमा नाले का नया पुल छोटे वाहनों के लिए बहाल, डीसी किरण भड़ाना ने किया शुभारंभ

लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर क्षेत्र में जाहलमा नाले पर तैयार किए गए 120 फीट लंबे नए पुल को शुक्रवार दोपहर बाद छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। पुल का शुभारंभ उपायुक्त किरण भड़ाना और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों की मौजूदगी में रिबन काटकर किया गया। शुभारंभ समारोह से पहले बीआरओ की 94 आरसी के ओसी मेजर पारस ने पुल निर्माण से जुड़ी जानकारी और निर्माण कार्य का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद बीआरओ 38 बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल प्रकुल दीक्षित के वाहन को सबसे पहले नए पुल से होकर निकाला गया। मेजर पारस ने बताया कि फिलहाल पुल पर केवल छोटे वाहन और सब्जियों जैसी हल्की सामग्री लेकर चलने वाली पिकअप गाड़ियों को ही अनुमति दी गई है। वाहनों की आवाजाही स्थानीय पुलिस की निगरानी में करवाई जाएगी ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने बताया कि बड़े और भारी लोड वाले वाहनों को अगले चार से पांच दिन तक पुराने अस्थायी मार्ग का ही उपयोग करना होगा। इस अवधि में बीआरओ द्वारा नाले में बनाई गई वैकल्पिक सड़क से भारी वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। पुल की क्षमता और सुरक्षा संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बड़े वाहनों के लिए भी इसे खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें