कुल्लू के राजकीय उच्च विद्यालय चंसारी के 109 बच्चों को पढ़ाई के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुराना भवन भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है और नए का काम अधर में लटका हुआ है। डेढ़ साल से बच्चे निजी भवन में क्लास लगा रहे थे, लेकिन अब वहां से भी बच्चों को निकलना होगा। भवन मालिक के साथ हुआ एग्रीमेंट खत्म हो गया है। ऐसे अभिभावकों ने डीसी कार्यालय के बाहर बच्चों की क्लास शुरू करने का एलान कर दिया है। उपायुक्त कुल्लू से मिलने भारी संख्या में अभिभावक पहुंचे और बच्चों के बैठने के लिए भवन जल्द तैयार करवाने मांग की। अभिभावकों ने कहा कि अगर जल्द चंसारी स्कूल के भवन का काम शुरू नहीं किया गया तो बच्चों को डीसी कार्यालय के बाहर बैठाकर क्लास लगाई जाएगी।