फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू में मांगें पूरी नहीं होने पर भड़के एचआरटीसी पेंशनर, निकाली रैली

एचआरटीसी पेंशनरों का कुल्लू में अपनी मांगों को लेकर दर्द छलक पड़ा। मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में पेंशनरों ने भूख हड़ताल के साथ ही आत्मदाह करने की प्रबंधन को चेतावनी दी। इससे पहले सरवरी बस स्टैंड से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक एचआरटीसी पेंशनरों की ओर से एक रैली निकाली गई। इस दौरान प्रदेश सरकार व निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। हिमाचल परिवहन कल्याण मंच के प्रदेश महासचिव रूप चंद ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रही है। सरकार की ओर से आज तक आश्वासन ही मिले हैं। सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो भूख हड़ताल करेंगे। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो आत्मदाह का फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें