फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांग्रेस की हिमाचल समन्वयक अमृत गिल ने कंगना रणाैत पर बोला जुबानी हमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की हिमाचल समन्वयक अमृत गिल ने मंगलवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा साउथ में साफ, नॉर्थ में हाफ हो गई है। भाजपा ने नफरत का बाजार फैलाया। इस बार भाजपा सत्ता में नहीं आएगी। जनता अब भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है। यह लोकसभा चुनाव भाजपा बनाम जनता में है। केंद्र की मोदी सरकार संविधान को खत्म करने को कोशिश कर रही है। मंडी सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब हिमाचल में आपदा आई तो मोदी और कंगना को न तो मंडी की याद आई न ही हिमाचल की। अपने आपको मंडी की बेटी कहने वाली कंगना आपदा में कहां थीं। जिस बॉलीवुड ने उन्हें नाम और शोहरत दी, उन्हीं के साथ लड़ाई करके यह इधर आ गईं। जिस तरह की भाषा वह बोल रही हैं, वह कहने योग्य नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें