फल सीजन के बीच कुल्लू में हरा मटर महंगे दामों में बिक रहा है। बंदरोल मंडी में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को हरा मटर 120 रूपये प्रतिकिलो तक बिका। कुल्लू में मटर के तीन गुना अधिक दाम मिलने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। मटर की आमद मंडियों में कम है, जबकि इसकी डिमांड अधिक है। लाहौल का मटर मंडियों में आने तक दाम बेहतर रहने की उम्मीद है। गौर रहे कि मई व जून में बारिश कम रहने से मटर की फसल प्रभावित हुई है, इसके बावजूद किसानों को मंडियों में मटर के उम्मीद से अधिक दाम मिल रहे हैं।