फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू में सड़कों पर उतरे किसान और कामगार, डीसी कार्यालय तक निकाली रोष रैली

जिला मुख्यालय कुल्लू में सैकड़ों की संख्या में किसान व कामगार अपनी मांगों को मनवाने के लिए सड़कों पर उतरे। किसानों-कामगारों ने सरवरी में स्थित नेहरू पार्क से अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू, लोअर ढालपुर बाजार, ढालपुर चौक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला न्यायालय परिसर होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली और सरकार की किसान व कामगार विरोधी नीतियों के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। किसान-कामगार नेताओं का कहना है कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों और कामगारों का शोषण कर रही है। देश का किसान आज हक के लिए हड़ताल करने को विवश है। उन्होंने कहा कि सरकार श्रम कानूनों में बदलाव कर कामगारों को उनके हक दिए जाए तथा फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें