क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भी डॉक्टर आज सामूहिक अवकाश पर हैं। ओपीडी में उपचार नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। दूरदराज क्षेत्रों से जब मरीज उपचार के लिए अस्पताल आए तो उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। हालांकि, ट्रॉमा सेंटर में आपात्तकालीन सेवाएं जारी रहीं। ओपीडी के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, हड़ताल पर गए डॉक्टरों ने रक्तदान शिविर में रक्तदान किया।