मुख्यालय कुल्लू में चल रहे यूथ फेस्टिवल के तीसरे और अंतिम दिन विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियांदी। इस दौरान प्रतिभागियों ने अलग-अलग क्षेत्रों की सांस्कृतिक झलक पेश की। इस दौरान सरकाघाट मंडी, हरिपुर मनाली के साथ कुल्लू, बंजार महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने लोक नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस दौरान समापन अवसर पर कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।