पर्यटन नगरी मनाली में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। सियाली महादेव मंदिर, हदेव मंदिर मनाली बाजार, भूतनाथ मंदिर, बराणी महादेव मंदिर में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। भक्तों ने शिव भगवान को जल व दू्ध अर्पित किया। इस अवसर पर भक्तों को घोटा भी पिलाया गया।