फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव सदन कुल्लू में भाजपा के सभी प्रकोष्ठों की बैठक शुरू, प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया का स्वागत

Ankesh Dogra Updated Tue, 25 Aug 2026 12:35 PM IST

देव सदन कुल्लू में भाजपा के सभी प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश के सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। कुल्लू पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। बैठक के दौरान विभिन्न प्रकोष्ठों की ओर से किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जा रही है। पार्टी के अलग-अलग प्रकोष्ठों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से आम लोगों तक पहुंचाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाने की बात कही गई। इसके अलावा आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने पर भी मंथन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी और विभिन्न प्रकोष्ठों से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद हैं। बैठक को संगठन की आगामी रणनीति और प्रकोष्ठों के बीच बेहतर समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें