राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अध्ययनरत सराज घाटी के छात्र-छात्राओं ने सराज घाटी छात्र संगठन के बैनर तले शनिवार को वार्षिक समारोह मनाया। लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में घाटी के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। इसमें पहाड़ी गीत, कुल्लवी नाटी, पंजाबी और फिल्मी गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। जबकि फेशन शो ने भी खूब तालियां बटोरीं।