गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के बाद देशभर में कांग्रेस भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार को जिला मुख्यालय कुल्लू में कांग्रेस में धरना प्रदर्शन में किया गया। बारिश के बावजूद प्रदर्शनी मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई रैली में काफी अधिक संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कांगेस के निवर्तमान अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि कांग्रेस संविधान निर्माता का अपमान सहन नहीं करेगी। कांग्रेस ने उपायुक्त के माध्यम से एक ज्ञापन भी प्रेषित किया।