कांग्रेस ने गांव स्तर पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत अभियान शुरू किया गया है। कुल्लू जिला मुख्यालय में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत धारण किया। मौन प्रदर्शन केमाध्यम से विरोध जताया गया। मौन व्रत के बाद विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा को समाप्त कर दिया है। आरएसएस और भाजपा महात्मा गांधी के नाम को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि इसी विचारधारा के नाथूराम गोडसे ने गांधी की हत्या की थी। सुंदर ने कहा कि जब यूपीए की सरकार ने मनरेगा योजना शुरू की थी तो भाजपा कहती थी कि यह गड्ढे खोदने वाली स्कीम है। मोदी सरकार ने 11 साल तक इसे चलाया। अब इसे बदलकर बीबी श्रीरामजी योजना लेकर आई है। श्रीराम सबके आराध्य हैं। ये लोग इसके ठेकेदार न बनें।