फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर मंडी में नाशपाती 170 रुपये और टमाटर 30 रुपये किलो, किसानों को मिले अच्छे दाम

भुंतर सब्जी मंडी में फल और सब्जी के किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। जिसमें नाशपाती 130 से 170 रुपये तक बिक रही है। पलम में मेरीपोजा 40 से 60 रुपये प्रतिकिलोम बिक रहा है। लाल टमाटर 25 से 30 रुपये प्रतिकिलो के भाव से बिका, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसान संजय शर्मा, प्यारेलाल ठाकुर और दुनी चंद ने बताया कि सीजन की शुरुआत में बेहतर भाव मिलने से उनकी आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। उनका कहना है कि पिछले टमाटर 25 रूपये तक बिका था। इस बार अच्छा दाम मिल रहा और आगामी दिनों में इसमें और उछाल आने की उम्मीद है। भुंतर सब्जी मंडी के आढ़ती सोहन ठाकुर, रामपाल, सोनू चौहान, खजाना राम और ईशान चौधरी ने बताया कि अभी तक मंडी में बाहरी क्षेत्रों से टमाटर की आवक हो रही थी। लोकल मंडी में किसानों को उम्दा भाव मिल रहा है। जिला के नग्गर, बंजार, लगघाटी, मणिकर्ण, भुंतर, गड़सा व बजौरा क्षेत्र में टमाटर की खेती की जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें