फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: बार एसोसिएशन का चुनाव विवादों में घिरा, सदस्य आमने-सामने, चुनावी प्रक्रिया में धांधली करने का आरोप लगाया

बार एसोसिएशन कुल्लू के चुनाव विवादों में घिर गए हैं। एक धडे़ ने जहां बुधवार को कार्यकारिणी बनाने की प्रक्रिया अमल में लाई तो दूसरे धडे़ ने इस चुनाव में चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहे अधिवक्ता की भूमिका पर सवाल खडे़ कर दिए और व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने का भी आरोप लगाया है। उधर, चुनावों में मनमानी करने के आरोपों से घिरे अधिवक्ता गोपाल शर्मा ने कहा कि उन्होंने चुनावों के लिए पूरी कानूनी प्रक्रिया को अमल में लाया है। उन्होंने सारे आरोपों को निराधार बताया और कहा कि कुछ लोगों ने सामानातर ग्रुप तैयार करने की कोशिश की। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग बार एसोसिएशन में टकराव की स्थिति पैदा कर रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ वरिष्ठ अधिवक्ता चुनेश्वर ठाकुर ने आरोप लगाया है अपनी मर्जी से चुनाव करवाने की कोशिश की है। इसके विरोध में 150 अधिवक्ताओं ने बैठक बुलाकर संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि विवाद को देखते हुए बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एक जनरल हाउस बुलाकर अब कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र ठाकुर को चुना गया है। जो विवाद पूरा होने तक कार्यभार संभालेंगे और आगे की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पुराने अध्यक्ष से अब उनके कार्यकाल का हिसाब लेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें