फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अटल टनल रोहतांग समेत लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी, तापमान में गिरावट

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को येलो अलर्ट के बीच अटल टनल रोहतांग समेत लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी हुई है। मनाली-लेह मार्ग के साथ ग्रांफू काजा और शिंकुला दर्रा भी यातायात के लिए बंद हो गया है। रोहतांग दर्रा, कोकसर और सिस्सू बर्फ से लकदक हो गए हैं। वहीं ताजा बर्फबारी होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आया है। शिमला में हल्के बादल छाए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें